6 सितंबर को सन्डे लाकडाऊन मनाते हुए हमारी मैना ने उडान भर दी है । दो बाज मे ओर मित्र उमेश हम आज चलते है जीवन दायनी बेतवा के तीरे एक ओर प्रसिद्द धाम रणछोर धाम पर । वैसे हम मुंगावली से 15 किलोमीटर दूर घने जंगल मे एक प्रकृतिक स्थान महादेव खो के लिए निकले थे यहाँ मानसून मे बरसात होने पर पहाड की कंदराओ से बर्षा का जल आता है ओर प्राकृतिक झरना चलता है तो हम इसी अद्भुत कल्पना मे यहाँ आऐ मगर पिछले 10 दिनो से वारिश नही होने से झरना नही चल रहा था तो बस स्थान पर दर्शन कर यहाँ रहने वाले महाराज बिहार से है उनसे मिलकर आशीर्वाद् ले कर वापिस चल दिऐ यहाँ पहुँचने के लिऐ प्रधानमंत्री ग्राम सडक के गांव किरौला से जंगल के अंदर करीब 9 किलोमीटर की पगडंडियो पर से जाना होता है रास्ते की पहचान के लिऐ पगडंडियो पर लगे छोले बबूल आदी के पेडो पर लगे झंडे के निशान देखकर जाना पडता है क्योंकि जरा भटकने पर ही घने जंगल मे रास्ता भटकने का डर है।इन जंगलों मे शेर देखने की इच्छा थी लेकिन बस मोर से ही काम चलाना पडा । इस स्थान से वापिस आते मे घडी मे अभी 1 ही बजा था मतलब अभी पूरा सन्डे बाकी था तो मित्र उमेश की तो वापिस घर आने की इच्छा थी लेकिन उनकी इस इच्छा को हमने डामर रोड आने पर रणछोर धाम की ओर मोड दिया अब आगे।
उत्तर प्रदेश बुंदेल खंड के पत्थरों का शहर कहे जाने वाले ललितपुर जिले मे धौलागिर पर्वत माला ओर बेतवा के किनारे महाभारत कालीन स्थान पर यहाँ किवदंती एवं मान्यता के अनुसार भगवान श्री कृष्ण जी इस स्थान पर आए थे एवं यहीं से उनका एक नाम रणछोर हुआ। यह स्थान अपनी हजारों साल पुरानी पौराणिक मूर्तियों के लिए भी पहचाना जाता है उत्तर प्रदेश के आखिरी छोर ओर मध्यप्रदेश की सीमा पर बसे बुंदेलखण्ड के रणछोर धाम पर आज भी कई अनछुए इलाके ऐसे हैं, जहां ये कलात्मक देव-मूर्तियां पर्यटकों की बाट जोह रही हैं।
रणछोर धाम एवं मुचकुंद गुफा
बारहवीं शताब्दी का है मंदिर
यह मन्दिर बारहवी शताब्दी के लगभग का माना जाता है जिसमें भगवान कृष्ण की अद्वितीय प्रतिमा के दर्शन होते हैं। यह स्थान प्राकृतिक सौंदर्य से घिरे वातावरण में स्थित है। इस मंदिर के पास प्रसिद्ध मचकुंद की गुफा भी मौजूद है जहां पर ऋषि मुचकुंद ने अपना आश्रम बनाया था और उन्हीं के क्रोध के कारण राक्षस कालयवन का संहार हुआ था। वर्तमान समय में यह मंदिर पुरातत्व विभाग के अधीन है।
यहाँ की खास बात यह कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करोड़ों रुपये कीमत होने के चलते इन मूर्तियों पर जहां तस्करों का खतरा मंडरा रहा है, वहीं पुरातत्व विभाग द्वारा संरक्षित किए जाने के बाद भी इन मूर्तियों के गढ़ रणछोड़ धाम में विकास कार्य शून्य है एवं वर्तमान में जो विकास कार्य है वह बहुत धीमे है जिससे प्राचीन काल का यह ऐतिहासिक क्षेत्र आज भी उपेक्षित है।( यहाँ चित्र मे गर्भगृह की विष्णु जी की प्रतिमा है आप उसमे गर्दन पर लगे जोड को स्पष्ट देख सकते है)
रणछोड़ जी मंदिर हजारों वर्षों से लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। विश्व के तमाम प्राचीन मंदिरों में जहां भगवान की एकल प्रतिमा स्थापित है, वहीं इस मंदिर में स्थापित गरुड़ पर विराजमान विष्णु भगवान की दुर्लभ मूर्ति के अलावा शिव-पार्वती और कृष्ण की खास पाषाणकाल की मूर्तियां इसे बेहद विशिष्ट बनाती हैं।
पुरातत्व विभाग के सर्वे के मुताबिक यहाँ लगे बोर्ड से इस स्थान की प्रचीनता लगभग 12वीं शताब्दी के इस प्रस्तर मंदिर में अर्धमण्डप, मण्डप तथा गर्भगृह का विधान है। ऊर्ध्वछंद योजना की दृष्टि से इस मंदिर में अधिष्ठान, समतल छत आदि का प्रावधान है, जिसके ऊपर उत्तर मध्यकाल में निर्मित गुम्बद बना हुआ है। ललाटविम्ब पर गरुड़ारूढ़ विष्णु की प्रतिमा है। गर्भगृह के मध्य में विभिन्न अस्त्र-शस्त्र सें से युक्त चतुर्दशभुजी विष्णु यानी रणछोड़ की गरुड़ारूढ़ प्रतिमा स्थापित है।
दोनों पाश्र्वों में शंखधारी और चक्रधारी की मूर्तियों के अलावा दोनों ओर अनुचर दर्शाए गए हैं। इसके अलावा गर्भगृह में प्रतिष्ठित दूसरी उमा-महेश की युगल प्रतिमा भी बेहद अनमोल और कलापूर्ण है। इतिहासकारों के मुताबिक यह पंचायत शैली का बेहद खास मंदिर है और मध्यकालीन वास्तुकला का बेजोड़ नमूना है।
मध्यकाल की इन अनमोल मूर्तियों को पुरातत्व विभाग ने भी संरक्षित स्मारक घोषित कर रखा है। बावजूद इसके सुरक्षा व्यवस्था की खामियों के चलते वर्ष 1990 में प्रमुख प्रतिमा की गर्दन चोरी हो गई थी। उस समय अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 22 करोड़ रुपये आंकी गई थी। आठ साल बाद गर्दन वापस मिली और उसे मूर्ति में लगाकर प्रतिमा दोबारा प्रतिष्ठित की गई।
यहाँ होती है खंडित मूर्ती की पूजा
हिंदू धर्म में खंडित मूर्ति की पूजा वर्जित है, मगर रणछोड़ धाम इसका प्रत्यक्ष अपवाद है, जहां आज भी भगवान विष्णु की प्रतिमा में गर्दन पर उसके काटे जाने का निशान साफ देखा जा सकता है। इतना सबकुछ होने के बाद भी यह सिद्धस्थल पुरातत्व विभाग और पर्यटन विभाग की जबरदस्त उपेक्षा झेल रहा है।
मान्यताओं के अनुसार, भगवान कृष्ण चूंकि इस स्थान पर युद्ध (रण) छोड़कर आए थे, इसलिए तभी से उनका नाम रणछोड़ पड़ गया। वहीं कई विद्वान इसे भगवान कृष्ण की बेजोड़ कूटनीति और रणकौशल का परिचय मानते हैं। उनके मुताबिक धर्म की रक्षा के लिए उठाया गया हर कदम जायज है, भले ही इसके लिए कूटनीति का सहारा क्यों न लेना पड़े।
मंदिर से थोड़ी दूर पर विश्व विख्यात मचकुंद गुफा है। मचकुन्द धाम के पुजारी महाराज आसाराम दास जी ने हमें बताया कि मान्यता है कि दैत्य काल्यावन से युद्ध के दौरान भगवान कृष्ण भागकर यहां आए थे। उनका पीछा करते-करते काल्यावन यहां पहुंचा, तब भगवान कृष्ण गुफा में तपस्या में लीन महाराज मचकुंद पर अपना पीतांबर डालकर छिप गए। काल्यावन ने जैसे ही पीतांबर खींचा, महाराज मचकुंद को मिले वरदान के अनुसार उनकी दृष्टि पड़ते ही काल्यावन भस्म हो गया।।
एवं ॠषि ने श्री कृष्ण जी से अपने रूप मे दर्शन देने का आग्रह किया तब श्री कृष्ण जी ने उन्हे अपने चतुर्भुज विष्णु रूप मे दर्शन दिऐ। यहाँ धौलागिर पर्वत पर मचकुन्द जी की गुफा के साथ एक ओर गुफा की श्र॔खला है जिसकी परिक्रमा कर यहाँ सिद्ध बाबा के स्थान पर दूर दराज से आए श्रद्धालु अपनी मनोकामना करते है। मानसून के समय बरसात होने पर यहाँ पहाडों पर से पानी गिरने से झरना चलता है जो बहुत ही मनमोहक लगता है । घने जंगलों के बीच बना यह स्थान अत्यंत ही मनमोहक है। यहाँ के जंगलों मे सागौन की भरमार है।
बस और ट्रेन की है सुविधा मंदिर के पास प्रमुख नगरों तक
रणछोड़ मंदिर तक पहुंचने के लिए बस और ट्रेन की सुविधा उपलब्ध है। मध्य प्रदेश के सागर जनपद के बीना रेलवे स्टेशन या उत्तर प्रदेश के ललितपुर रेलवे स्टेशन पर उतरकर यहाँ पहुंचा जा सकता है। बीना रेलवे स्टेशन से प्राइवेट टैक्सी या चार पहिया वाहन से यहाँ पहुंचा जा सकता है जबकि ललितपुर रेलवे स्टेशन से भी प्राइवेट टैक्सी की सुविधा ली जा सकती है।
धौर्रा स्टेशन के निकट है मंदिर
उत्तरप्रदेश ललितपुर जिला मुख्यालय से रणछोड़ धाम की दूरी लगभग 50 किलोमीटर ललितपुर देवगढ़ से 30 किलोमीटर सकता है। दिल्ली-मुंबई रेल लाइन पर एक छोटा सा स्टेशन धौर्रा मौजूद है लेकिन इस स्टेशन पर केवल पैसेंजर गाड़ी ही रुकती है। धौर्रा रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर गाड़ी के माध्यम से आकर यहां से केवल 5 किलोमीटर दूर रणछोड़ धाम मंदिर पहुंचा जा सकता है। इस रेलवे स्टेशन से मंदिर के लिए टैक्सियां मिल जाती है।
चंदेरी जाते हुऐ मुंगावली से इस स्थान की दूरी 26 किलोमीटर है। ललितपुर देवगढ़ दशावतार मंदिर से दूरी 35 किलोमीटर
गर््भ गृृृह मे प्रा्चीन प्रतििमा
मुचकुंद गुफा